29 Mar 2024, 21:11:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट महिला आईसीसी : 2021 में पहली बार होगा महिला अंडर-19 विश्व कप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 5:43PM | Updated Date: Oct 15 2019 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन देने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वर्ष 2021 में पहली बार महिला अंडर-19 विश्व कप आयोजित करने की घोषणा की है। आईसीसी बोर्ड की सोमवार को दुबई में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। महिला अंडर-19 विश्व कप प्रत्येक दो वर्ष बाद आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट की सर्वोच्च नीति निर्धारण संस्था की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। आईसीसी ने वर्ष 2023 से आठ वर्षीय क्रिकेट कार्यक्रम की घोषणा की जिसमें प्रत्येक वर्ष पुरुष एवं महिला क्रिकेट के एक बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अंडर-19 पुरुष एवं महिला क्रिकेटरों के लिए चार टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
 
आईसीसी के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने कहा, ‘‘ कई विकल्पों पर विचार करने के बाद बोर्ड ने प्रत्येक वर्ष पुरुष एवं महिला क्रिकेट के एक बड़े टूर्नामेंट के आयोजन की जरुरत महसूस की, इससे द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज के अलावा बड़े टूर्नामेंट के आयोजन से एक क्रिकेट कैलेंडर वर्ष में निरंतरता बनी रहेगी और क्रिकेट के भविष्य का आधार और मजबूत होगा।’’  महिला अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 2021 में बंगलादेश में किया जाएगा। आईसीसी ने महिला अंडर-19 टूर्नामेंट के लिए बोली की घोषणा भी की। आईसीसी ने महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन एवं बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार राशि में 26 लाख डॉलर की वृद्धि की भी घोषणा की है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »