26 Apr 2024, 08:50:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मनीष पांडे इस अभिनेत्री से 2 दिसंबर को करेंगे शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 11:52AM | Updated Date: Oct 10 2019 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के क्रिकेटर मनीष पांडे जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मनीष पांडे 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है, बैंगलोर के तेजतर्रार बल्लेबाज मुंबई में अभिनेत्री आश्रिता शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मिड-डे के हवाले से आई खबर के अनुसार उनकी शादी दो दिन में हो जाएगी, यह एक निजी समारोह होगा, जिसमे केवल उनके करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया है। पांडे पिछले काफी समय से आश्रिता के साथ अपने रिश्ते को मान चुके थे, कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था। इनकी शादी 2 दिसंबर को मुंबई में होगी, मुंबई में शादी करने के एक और कारण भी है वो यह कि वेस्टइंडीज भारत दौरे पर आएगी और यहाँ टी20 सीरीज खेलेगी, और इसका मैच 6 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »