27 Apr 2024, 04:03:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट-रोहित समेत इन 5 बल्‍लेबाजों ने मचाया कहर...खेली बड़ी पारियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 12:01PM | Updated Date: Sep 14 2019 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 15 सितंबर से टी-20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर को हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीम पूरी तरह तैयार है। वहीं इस मैच से पहले हम आपकों एक खास खबर बताने वाले हैं। इस खबर हमें हम टीम इंडिया के उन खिलाड़ि‍यों के बारे में बताएंगे जिन्‍होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ यादगार पारी खेली। 
 
रोहित शर्मा 
टीम इंडिया के ओपनर और विस्‍फोटक बल्‍लेबाज रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 अक्टूबर 2015 में धर्मशाला स्‍टेडियम में 106 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान रोहित शर्मा ने 66 गेंदों पर 12 चौके और 5 छक्के भी लगाए। रोहित शर्मा पर एक बार फिर सबकी नजरें रहने वाली हैं।
 
सुरेश रैना
टीम इंडिय के ऑलराउंडर खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रनों की पारी खेली थी। 2 मई 2010 को ग्रॉस इसेल्ट में खेले गए इस मैच मे रैना के बल्‍ले ने जमकर आग उगली थी। उस दौरान रैना ने 60 गेंदों की अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए थे।
मनीष पांडे
मनीष पांडे भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी पारी खेल चुके हैं। मनीष पांडे ने 21 फरवरी 2018सेंचुरियन में 48 बॉलों में यह पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए।
 
विराट कोहली
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने 72 रनों की पारी खेली है। तब मुकाबला 4 अप्रैल 2014 को ढाका में खेला गया था । विराट ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 2 छक्के लगाकर अपनी पारी को अंजाम दिया।
 
शिखर धवन 
शिखर धवन ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 72 रनों की पारी खेल चुके हैं। उन्होंने 18 फरवरी 2018 जोहन्सबर्ग में 39 गेंदों में 10 चौके 2 छक्कों की मदद से यह पारी खेली थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »