26 Apr 2024, 09:39:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के भविष्य को लेकर अनिल कुंबले का बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2019 10:00AM | Updated Date: Sep 8 2019 10:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप के बाद से ही टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्‍यास को लेकर काफी खबरें फैली हुई है। अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच रहे अनिल कुंबले ने एक बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि धोनी एक बड़े विदाई समारोह के हकदार हैं और चयनकर्ताओं को उनसे बात करना चाहिए।
 
विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज दौरे से धोनी ने टीम इंडिया से अपना नाम वापस ले लिया था और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी आगामी टी20 सीरीज में धोनी को नहीं चुना गया है। ऐसे में धोनी के भविष्य को लेकर अनिल कुंबले ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि पंत ने निश्चित रूप से विकेट कीपर-बल्लेबाज के रूप में मजबूत दावा पेश किया है। खासकर टी 20 प्रारूप में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में धोनी से बातचीत करना जरूरी है। वह अच्छी विदाई का हकदार हैं और आपको उनसे बात करनी चाहिए।'
 
कुंबले का मानना है की 2020 में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा ऐसे में चयनकर्ताओं को जल्दी ही धोनी के बारे में फैसला ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा, टीम की खातिर, चयनकर्ताओं को योजनाओं को लेकर चर्चा करना चाहिए, क्योंकि यह महत्वपूर्ण है कि इसके बारे में सही से बताया जाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »