26 Apr 2024, 18:14:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को हराकर जीती दलीप ट्राफी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2019 7:20PM | Updated Date: Sep 7 2019 7:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। अभिमन्यु ईश्वरन के (153) रन की जबरदस्त शतकीय पारी और अक्षय वखारे (13 रन पर पांच विकेट) की बदौलत इंडिया रेड ने दलीप ट्राफी फाइनल के चौथे दिन शनिवार को इंडिया ग्रीन को दूसरी पारी में 119 रन पर निपटा कर पारी और 38 रन से मैच जीतकर दलीप ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इंडिया रेड ने चौथे दिन आदित्य सर्वटे 30 और जयदेव उनादकट 10 रन से आगे खेलना शुरु किया और पहली पारी में 388 रन बनाकर 157 रन की बड़ी बढ़त हासिल की।
 
दूसरी पारी में इंडिया ग्रीन की बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह विफल रही और उनकी पूरी टीम महज 119 रन पर सिमट गयी। अभिमन्यु को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंडिया ग्रीन की ओर से सिद्धेश लाड ने 80 गेंदों में छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 42 और सलामी बल्लेबाज अक्षत रेड्डी ने 47 गेंद में सात चौके के सहारे 33 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज इंडिया रेड के गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सका।
 
इंडिया रेड की तरफ से अक्षय के पांच विकेट के अलावा आवेश खान ने 38 रन देकर दो विकेट और जयदेव उनादकट ने 35 रन पर एक विकेट लिया। इससे पहले इंडिया ग्रीन ने पहली पारी में 231 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंडिया रेड ने अभिमन्यु के 153 और अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से पहली पारी में 388 रन बनाकर 157 रन की बढ़त हासिल की।
 
इंडिया रेड की टीम में ईशान किशन 39, आदित्य सर्वटे 38, प्रियांक पांचाल 33 और अंकित कल्सी ने 30 रनों का योगदान दिया। उनादकट 32 रन बनाकर नाबाद रहे।  इंडिया ग्रीन की ओर से अंकित राजपूत और धर्मेंद्रं सिंह जडेजा ने क्रमश: 101 तथा 93 रन देकर तीन-तीन विकेट झटके। मयंक मार्कंड ने 24 और ध्रव शोरे ने 12 रन देकर एक-एक विकेट लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »