26 Apr 2024, 13:45:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रवि शास्त्री फिर बने टीम इंडिया के हेड कोच - 2021 तक होगा कार्यकाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 6:43PM | Updated Date: Aug 16 2019 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रवि शास्त्री एक बार फिर टीम इंडिया का कोच बनाया गया है। रवि शास्त्री का कार्यकाल 2021 में होने वाले टी-20 विश्व कप तक का होगा। शुक्रवार को पूर्व कप्तान कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने इंटरव्यू लिए। मुंबई में क्रिकेट अडवाइजरी कमिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। 
 
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल देव ने कहा कि तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी और दूसरे नंबर पर न्यू जीलैंड के माइक हेसन रहे। कपिल ने कहा कि तीनों सदस्यों (शांता रंगास्वामी, अशुमान गायकवाड़) ने सबको अलग-अलग अंक दिए। 
 
कपिल देव ने कहा कि शास्त्री कब तक कोच रहेंगे और अन्य शर्तें क्या होंगी इसकी जानकारी बोर्ड देगा। हमने अपने मानदंडों पर अंक दिए हैं और बाकी बातें बीसीसीआई तय करेगा। अंशुमान गायकवाड़ ने कहा- शास्त्री पहले से ही टीम के साथ हैं। वह टीम को जानते हैं उनके पास प्लान था। वहीं शास्त्री खिलाड़ियों और सिस्टम को जानते हैं और यह उनके साथ अच्छा रहा है। मुख्य कोच की दावेदारी में कुल छह नाम- रोबिन सिंह, माइक हेसन, लालचंद राजपूत, फिल सिमंस, टॉम मूडी और रवि शास्त्री का नाम था। सिमंस ने शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »