09 May 2024, 02:02:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने सेना से छुपाया ये बड़ा राज - सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 11:39AM | Updated Date: Aug 14 2019 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। क्रिकेट के मैदान से दूर टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों सेना के साथ जम्‍मू-कश्‍मीर में मौजूद है। बता दें कि वर्ल्‍ड कप के दौरान धोनी के अंगूठे के अलावा अंगुली में भी चोट थी। एक सूत्र ने बताया कि इस मैच में धोनी के अंगूठे के अलावा अंगुली भी जख्‍मी हो गई थी।
 
धोनी की वर्ल्‍ड कप में इंग्‍लैंड के खिलाफ मैच के दौरान एक फोटो सामने आई थी जिसमें वह खून थूक रहे थे। ये फोटो वायरल हुई थी। फोटो सामने आने के बाद पता चला था कि धोनी के अंगूठे में चोट लगी थी और उससे खून निकल रहा था। हालांकि अब सामने आया है कि क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के दौरान धोनी के अंगूठे के अलावा अंगुली में भी चोट थी। एक सूत्र ने बताया कि इस मैच में धोनी के अंगूठे के अलावा अंगुली भी जख्‍मी हो गई थी।
 
in.com को एक सूत्र ने बताया, 'इंडिया और इंग्‍लैंड के मैच में धोनी की एक अंगुली चोटिल हो गई थी। हालांकि वे इसके बावजूद खेलते रहे। यह चोट इतनी गंभीर थी कि ऐसा अनुमान है कि अंगुली में हेयरलाइन फ्रेक्‍चर है। अंगुली में इतना दर्द हो रहा था कि वह अपनी मुट्ठी भी बंद नहीं कर पा रहे थे।
 
इस चोट के बाद भी धोनी ने आराम नहीं लिया था और टीम इंडिया के बाकी बचे मैचों मे भी खेले थे। धोनी ने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया। इसकी वजह बताते हुए सूत्र ने कहा, 'धोनी इस चोट को सीक्रेट रखना चाहते थे। वे इस बारे में कोई चर्चा नहीं चाहते। सच तो यह है कि यह मामला सार्वजनिक न हो इसके लिए उन्‍होंने स्‍कैन भी नहीं कराया। इसके पीछे कि बड़ी वजह‍ टेरिटोरियल आर्मी में जाना भी था। वह सेना की ट्रेनिंग से दूर नहीं रहना चाहते थे तो उन्‍होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया। 
 
सेना को चोट के बारे में न बताने के बारे में सूत्र ने बताया, 'वह कुछ वजहों से इस चोट के बारे में आधिकारिक रूप से नहीं बताना चाहते थे ताकि सेना की ट्रेनिंग से डिसक्‍वालिफाई नहीं हो। धोनी के पास टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद हैं। वे पैराशूट रेजिमेंट में तैनात हैं. वे अभी कश्‍मीर में अपनी यूनिट के साथ तैनात हैं। खबर है कि 15 अगस्‍त को वे लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »