26 Apr 2024, 14:06:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फ्रेंडशिप डे पर सचिन को याद आया अपना ये पुराना दोस्‍त, शेयर की यह तस्वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2019 3:32PM | Updated Date: Aug 4 2019 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने फ्रेंडशिप डे पर अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्‍वीर शेयर की है। इस फोटो में सचिन तेंदुलकर के साथ उनके बचपन के मित्र और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली भी साथ खड़े हैं। सचिन तेंदुलकर की इस फोटो के पोस्ट करते ही विनोद कांबली ने भी उसे तुरंत ही रिशेयर कर दिया। सचिन ने विनोद कांबली के साथ अपने बचपन के दिनों की यह तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'कांबल्या (कांबली) मुझे हमारे स्कूल के दिनों का यह फोटो मिला।
 
यादें तेजी से लौट रही हैं और मैंने सोचा कि आपके साथ भी इसे साझा कर लूं। विनोद कांबली ने मास्टर ब्लास्टर के इस ट्वीट को रीट्वीट करने में देर नहीं लगाई। कांबली को इस फोटो से जुड़ा अपना एक किस्सा भी याद आ गया। सचिन तेंदुलकर  ने विनोद कांबली  ने अगला ट्वीट कर पूछते हुए लिखा, 'क्या तुम्हें याद है, जब हम दोनों बैटिंग कर रहे थे और एक पतंग पिच पर आकर गिर गई थी। मैंने वह पतंग उठाई और उसे उड़ाना शुरू कर दिया। इसके बाद आचरेकर सर आ गए और मुझे मालूम ही नहीं चला। अब हम दोनों को पता था कि आगे क्या होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »