29 Mar 2024, 11:44:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी का बड़ा फैन है बांग्‍लादेश का ये खिलाड़ी, करना चाहता है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 4:11PM | Updated Date: Jul 16 2019 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी के कई फैन हैं, लेकिन बांग्लादेश का एक खिलाड़ी भी धोनी का बहुत बड़ा फैन है। बांग्लादेश के खिलाड़ी मोहम्मद सैफुद्दीन ने इस वर्ल्‍ड कप में शानदार खेल दिखाते हुए 13 विकेट झटके है। मोहम्मद सैफुद्दीन ने धोनी की कप्तानी में खेलने की इच्छा जाहिर की है। 
 
22 वर्ष के मोहम्मद सैफुद्दीन ने इस विश्व कप में 8 मैच खेले और उसमे 13 विकेट झटके सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने भारत खिलाफ मैच में एक अर्धशतक जड़ा है। इस खेल में उन्होंने धोनी के साथ एक मैदान साझा किया, जिसको अप इतना मानते हो उसके साथ खेलने का मौका मिलना बहुत बड़ी बात है। मोहममद बचपन से धोनी को देख कर बड़े हुए है। 
 
मोहम्मद सैफुद्दीन ने बताया इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी के नेतृत्व में खेलना चाहते है। यदि उनको चेन्नई की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला तो उनकी दूसरी प्राथमिकता है अपनी पसंदीदा शहर की टीम के साथ खेलना और वो कोलकाता नाइट राइडर्स है। वह शाकिब अल हसन के नक्शेकदम पर चलना चाहते है। उन्होंने कहा कि,मैं धोनी के नेतृत्व में सबसे ज्यादा खुश रहूंगा। अन्यथा, मेरे पसंदीदा शहर कोलकाता के लिए। मैं बंगाल के इस हिस्से में शाकिब की तरह प्यार और प्रशंसा की उम्मीद करता हूं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »