26 Apr 2024, 23:40:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पूरे वर्ल्ड कप में 1 भी छक्का नहीं लगा पाए ये 5 दिग्‍गज बल्लेबाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 11:48AM | Updated Date: Jul 7 2019 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है। अब इस टूर्नामेंट के केवल सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले ही बाकी है।  लेकिन इसी बीच इस वर्ल्डकप का एक बेहद ही चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। 
 
दरअसल इस वर्ल्डकप में खेलने वाले 5 ऐसे बल्लेबाजों के नाम सामने आए है जो वर्ल्डकप 2019 में एक भी छक्का नहीं मार पाए। जबकि इनमें से 2 बल्लेबाजों को तो 300 से भी ज्यादा गेंदे खेलने का मौका मिला। 
 
सरफराज अहमद
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज का इस वर्ल्डकप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वो इस वर्ल्डकप के 8 मैचो में 143 रन ही बना पाए। जिसके
लिए उन्होंने 164 गेंदों का सामना किया। लेकिन सरफराज एक भी छक्का नहीं मार पाए। 
 
इकराम अली खील
अफगानिस्तान के इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने इस वर्ल्डकप के 7 मैचो में 142 रन बनाए। जिसके लिए उन्होंने 246 गेंदे खेली। फिर भी वो एक भी छक्का नहीं लगा पाए।
 
दिमुथ करुणारत्ने
श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने एक सलामी बल्लेबाज है। उन्होंने इस वर्ल्डकप में 294 गेंदों का सामना कर 222 रन बनाए। लेकिन पूरे वर्ल्डकप में लगभग 50 ओवर बल्लेबाज़ी करने के बाद भी दिमुथ करुणारत्ने एक भी छक्का नहीं लगा पाए।
 
हाशिम अमला
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ ओपनर हाशिम अमला का प्रदर्शन इस वर्ल्डकप में कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने इस वर्ल्डकप में 313 गेंदों का सामना कर 203 रन बनाए। लेकिन इस दौरान एक भी छक्का नहीं लगा पाए।
 
तमीम इकबाल
बांग्लादेश के इस ओपनर बल्लेबाज़ ने वर्ल्डकप 2019 में 328 गेंद खेलकर 235 रन बनाए। इस पूरे वर्ल्डकप में 50 ओवर से ज्यादा बल्लेबाज़ी करने के बावजूद एक भी छक्का मारने में कामयाब नहीं हुए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »