27 Apr 2024, 01:34:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा के छक्के से घायल हुई ये लड़की - बाद में ऐसे किया 'खुश'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 2:32PM | Updated Date: Jul 3 2019 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईसीसी विश्व कप-2019 के महत्वपूर्ण मुकाबले में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी खेल भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। उन्होंने अपनी इस लाजवाब पारी के दम पर इस विश्व कप में अपने चार शतक पूरे कर लिए हैं और वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में श्रीलंका के कुमार संगाकारा के बराबर आ गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार 104 रन की पारी खेली। रोहित ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 5 छक्के जड़े। 
 
रोहित इस दौरान वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धौनी को पीछे छोड़ दिया है। रोहित की इस पारी के दौरान छक्का लगाते समय एक बॉल स्टेडियम में मौजूद मीना नाम की भारतीय फैन को लगी। इसका लाइव वीडियो स्टेडियम की स्क्रीन पर भी दिखाया गया। मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने अपने ऑटोग्राफ वाली पीले रंग की हैट मीना को गिफ्ट की। हैट गिफ्ट करते समय रोहित ने थोड़ा हंसी-मजाक भी किया। हैट मिलने से मीना बेहद खुश थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »