26 Apr 2024, 05:45:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अंबाती रायुडू को इस देश ने दिया ऑफर, कहा-हमारे साथ जुड़ जाओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 2:23PM | Updated Date: Jul 3 2019 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया में नहीं चुने गए मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायुडू एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी चर्चा भारतीय टीम में चुने जाने की नहीं बल्कि किसी दूसरी वजह से हो रही है। आपको बता दें कि एक देश ने रायुडू को उनके देश की नागरिकता अपनाकर क्रिकेट टीम से जुड़ने की अपील कर डाली है। यह नागरिकता का ऑफर आया है आइसलैंड क्रिकेट टीम से।
 
आइसलैंड क्रिकेट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है। टि्वटर अकाउंट से नागरिकता लेने के पूरे नियम-कायदों की लिस्ट भी डाली गई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि आइसलैंड बोर्ड ने कितनी गंभीरता से यह ट्वीट किया है क्योंकि उसकी पहचान फनी और मजेदार कमेंट करने की रही है।
 
पोस्ट में लिखा गया है, 'अग्रवाल के पेशेवर क्रिकेट में 72.33 की औसत से 3 ही विकेट हैं इसलिए अंबाती रायुडू अपने 3D ग्लास उतार सकते हैं। हमने उनके लिए जो दस्तावेज तैयार किए हैं उन्हें पढ़ने के लिए केवल सादा चश्मा ही चाहिए होगा। हमारे साथ जुड़ जाओ अंबाती। हमें रायुडू से जुड़ी बातें पसंद हैं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »