26 Apr 2024, 17:47:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार के बाद टीम इंडिया में शामिल हुआ ये तूफानी बल्लेबाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 2:34PM | Updated Date: Jul 2 2019 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टीम के ऑलराउंडर विजय शंकर चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो गए हैं। विजय शंकर इंग्लैंड के खिलाफ मैच के पहले नेट में बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे थे और इसी दौरान जसप्रीत बुमराह की एक गेंद से वह घायल हो गए। विजय शंकर की जगह मयंक अग्रवाल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वैसे इसको लेकर अभी ICC को अनुमोदित करना बाकी है। गौर करने वाली बात है कि मयंक ने अपना टेस्ट डेब्यू दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।
 
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में जब भारतीय टीम को 15 रन प्रति ओवर के रन रेट से आखिर में रन बनाने थे। उस वक्त क्रीज पर धोनी और केदार जाधव थे लेकिन आखिरी समय में इन दोनों ने ही जीत के लिए कुछ खास कोशिश नहीं की और कोई भी बड़ा शॉट लगाने की कोशिश नहीं की। ये बात बहुत से लोगों को नागवार गुजरी।
 
गौर करने वाली बात है कि इस मैच में भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने शतक ठोका। लेकिन एक बात जो चौंकाने वाली रही। वह ये कि उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक भी छक्का नहीं लगाया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में ये पहला मौका है जब रोहित शर्मा ने शतक लगाने के बावजूद कोई छक्का नहीं लगाया। जाहिर है कि ये ऐसा रिकॉर्ड है जो उन्हें खुद पसंद नहीं आएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »