27 Apr 2024, 03:42:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अलीगढ़ में मासूम बच्‍ची की हत्‍या पर फूटा शिखर धवन का गुस्‍सा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2019 5:12PM | Updated Date: Jun 7 2019 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक ढाई साल की मासूम की नृशंस हत्या पर भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन ने दुख जताया है। शिखर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर लिखा, 'एक मासूम बच्ची के साथ इस तरह की बर्बरतापूर्ण हरकत से बुरी तरह परेशान हूं। मैं उस बच्ची के लिए प्रार्थना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि इस नृशंस कृत्य को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।'
 
गौरतलब है कि अलीगढ़ के टप्पल एरिया में एक ढाई साल की एक मासूम बच्ची की हत्या करके उसका शव कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया था। बच्ची चार दिनों से घर से गायब थी। परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत किए जाने के बाद भी कोई खास कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच परिजन लगातार बच्ची को ढूंढते रहे तभी इलाके में कुछ आवारा कुत्तों को एक बच्ची के शव के साथ देखा गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »