26 Apr 2024, 13:46:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शाकिब का अर्धशतक, बंगलादेश के 244

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 12:10AM | Updated Date: Jun 6 2019 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। विश्व के नंबर एक आलराउंडर शाकिब अल हसन (64) के शानदार अर्धशतक से बंगलादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में बुधवार को 49.2 ओवर में 244 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बंगलादेश के शीर्ष क्रम के सभी बल्लेबाजों ने रन बटोरे लेकिन अर्धशतक बनाने में केवल शाकिब कामयाब हुए। शाकिब ने इस विश्व कप में लगातार दूसरा अर्धशतक बनाया। उन्होंने 68 गेंदों पर 64 रन में सात चौके लगाए। शाकिब के बाद बंगलादेश की पारी में दूसरा सर्वाधिक स्कोर सैफुद्दीन का 29 रन रहा। सैफुद्दीन ने 23 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

ओपनर तमीम इकबाल ने 38 गेंदों पर 24 और सौम्य सरकार ने 25 गेंदों पर 25 रन बनाये। मोहम्मद मिथुन ने 26 और मेहमूदुल्लाह ने 20 रन बनाये। मुशफिकुर रहीम ने 19 रन का योगदान दिया। बंगलादेश की टीम एक समय 31वें ओवर में तीन विकेट पर 151 रन बनाकर काफी अच्छी स्थिति में थी लेकिन न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए बंगलादेश को 244 तक रोक लिया। न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी 47 रन पर चार विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। ट्रेंट बोल्ट को 44 रन पर दो विकेट मिले जबकि लोकी फर्ग्युसन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और मिशेल सेंटनर को एक-एक विकेट मिला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »