26 Apr 2024, 15:43:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिलाओं के साथ फोटो खिंचाते दिखे कोच रवि शास्त्री, फैन्स ने किया ट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 8:31AM | Updated Date: Jun 5 2019 8:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। खुद को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रशंसक मानने वाले आस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध ट्विटर यूजर डेनिस फ्रीडमैन ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शस्त्री को दो महिलाओं के साथ फोटो खिंचवाने के लिए ट्रोल किया। फ्रीमन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2019 विश्व कप में होने वाले पहले मैच से एक दिन पहले शास्त्री की एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह दो महिलाओं के साथ खड़े हैं। फोटो में एक और आदमी है जो भारतीय टीम से जुड़ा हुआ नहीं है। ट्विटर पर फ्रीडमैन ने लिखा, "ऐसा लग रहा है कि भारत की विश्व कप की तैयारी सही से हो रही है।
 
शास्त्री के इस फोटो पर एक भारतीय प्रशंसक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "फाइन लेग पर फील्डिंग।" एक अन्य ने लिखा, "हम फील्ड और फील्ड के बाहर भी खेल रहे हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "वे इंग्लैंड में एक गोरी से घुलने-मिलने को लेकर कितने चिंतित हैं।" पाकिस्तान के एक प्रशंसक ने लिखा, "लड़कियों अगर तुम्हे पता नहीं कि रवि शास्त्री कौन है तो एक फिर अजहर देखिए।" एक भारतीय प्रशंसक ने फोटो पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और लिखा, "वे प्ले बॉय वॉर्न से बेहतर ही है जिनकी दो लड़कियों के साथ एमएमस लीक हुआ था।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »