27 Apr 2024, 03:08:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्‍ड कप को लेकर ब्रेंडन मैकुलम ने की बड़ी भविष्यवाणी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2019 12:03PM | Updated Date: Jun 3 2019 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने वर्ल्ड कप के लगभग सभी मैचों के नतीजों की भविष्यवाणी कर दी है। मजेदार है कि उनकी अब तक की भविष्यवाणी एकदम सही रही हैं। मैकुलम ने इंग्लैंड, भारत और आॅस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचना तय बताया है। हालांकि, उन्होंने चौथा स्थान खाली छोड़ दिया और कहा कि बेहतर नेट रन रेट वाली टीम इस जगह पर पहुंचेगी। 
 
भारत को सिर्फ इंग्लैंड हरा सकता है 
मैकुलन के मुताबिक, चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच जंग होगी। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया के बारे में मैकुलम का कहना है कि विराट सेना को सिर्फ इंग्लैंड की टीम मात दे सकती है। पूर्व कीवी कप्तान की भविष्यवाणी को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान ओपनर मार्क वॉ का समर्थन मिला है। मैकुलम ने इंग्लैंड को खिताब का प्रबल दावेदार बताया और कहा कि वह 9 लीग मैचों में से 8 में जीत दर्ज करेगी। इंग्लैंड की टीम सिर्फ ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त झेलेगी।
 
मैकुलम ने यह भी बताया कि ऑस्ट्रेलिया को मौजूदा विश्व कप में तीन शिकस्त झेलनी पड़ेंगी। कंगारू टीम को वेस्टइंडीज, टीम इंडिया और पाकिस्तान मात देंगे। मैकुलम ने भविष्यवाणी की है कि अफगानिस्तान टूर्नामेंट में सिर्फ दो मैच ही जीत पाएगा। उनके मुताबिक बांग्लादेश और श्रीलंका को पाकिस्तान से शिकस्त मिलेगी। इस तरह देखें तो बांग्लादेश और श्रीलंका अंक तालिका में भी सबसे नीचे रह जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »