26 Apr 2024, 13:08:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट के साथ अपना बर्थडे मनाएंगी अनुष्का, ये है प्‍लानिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2019 4:04PM | Updated Date: May 2 2019 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज 31 साल की हो चुकी हैं। जहां उन्होंने आज अपने जन्मदिन पर एक स्पेशल प्लानिंग की है। अनुष्का आज अपना जन्मदिन विराट के साथ बेंग्लुरू में मनाएंगी। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि, विराट-अनुष्का के आसपास कई चीजें होती हैं तो वहीं कई लोगों का ध्यान उनपर होता है। इसी को देखते हुए दोनों ने इस बात का फैसला किया है कि वो अपना पूरा दिन आज एक दूसरे के साथ बिताएंगे तो वहीं इन सब चीजों को एक्स्ट्रा प्राइवेट रखा जाएगा। दोनों ने एक स्पेशल डिनर की भी प्लानिंग की है। अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर विराट चाहेंगे कि दोनों एक दूसरे के साथ एक अच्छा समय बिताए। 
 
विराट और अनुष्का को हमेशा से ही एक-दूसरे का साथ पसंद आया है और जब दोनों एक दूसरे के साथ अकेले हों और सबकुछ शांत हो तो ये और भी स्पेशल हो जाता है। अनुष्का और विराट एक दूसरे के साथ साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे तो वहीं अब दोनों शादी के बाद काफी सीरियस कपल गोल्स दे रहे हैं। दोनों कई बार एक दूसरे के साथ छुट्टी मना चुके हैं तो वहीं दोनों हमेशा अपनी जोड़ी और लुक्स से लोगों का ध्यान भटकाया है। विराट कोहली हालांकि आईपीएल 2019 में बैंगलोर की तरफ से खेलने में व्यस्त हैं तो और आनेवाले वर्ल्ड कप की तैयारी में लगे हैं तो वहीं अनुष्का ने जीरो फिल्म के बाद अभी तक कोई दूसरी फिल्म का एलान नहीं किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »