27 Apr 2024, 01:03:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ा ये ऑलराउंडर खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2019 11:28AM | Updated Date: Mar 28 2019 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस आईपीएल के 12वें सत्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़ गये हैं। मौरिस सोमवार शाम को टीम के साथ जुड़े थे लेकिन उन्हें मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। दिल्ली को इस मैच में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मौरिस का आईपीएल में यह छठा साल है।
 
दिल्ली टीम ने 2019 की नीलामी से पहले मौरिस को रिटेन किया था। मौरिस ने आईपीएल के अपने सफर की शुरूआत चेन्नई टीम के साथ की थी और फिर वह राजस्थान रायल्स का भी हिस्सा रहे थे। लेकिन उसके बाद से वह दिल्ली की टीम में बराबर बने हुये हैं। डैथ ओवरों में अपनी सटीक यार्कर के लिये मशहूर मौरिस ने अब तक आईपीएल में 52 मैचों में 485 रन बनाने के अलावा 56 विकेट लिये हैं। वह पिछले सत्र में चार मैचों में ही खेल पाये थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »