26 Apr 2024, 17:02:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एलएनजी आपूर्ति के लिए इस विदेशी कंपनी ने किया भारत से समझौता, यह होगा फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 2:16PM | Updated Date: Feb 22 2018 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालम्पुर। तेल एवं गैस क्षेत्र के मलेशिया के सरकारी फर्म पेट्रोनास ने भारत में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आपूर्ति के लिए एच-एनर्जी  मिडईस्ट डीएमसीसी (एचईएमडी)  के साथ समझौता किया है। पेट्रोनास ने गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि उसने दुबई स्थित एचईएमडी के साथ भारत में एलएनजी आपूर्ति का समझौता किया है। कंपनी ने समझौते की अन्य शर्तों और एलएनजी का मात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। एचईएमडी भारतीय रियल एस्टेट समूह हीरानंदानी समूह की एक इकाई है। इस माह के शुुरुआत में ही एक भारतीय अधिकारी ने कहा था कि एनर्जी मिक्स में प्राकृति गैस की हिस्सेदारी दोगुनी से अधिक बढ़ाने पर दिए जा रहे सरकार के जोर के कारण अधिक मात्रा में एलएनजी आयात और अधिक एलएनजी टर्मिनल का निर्माण करना होगा। वैश्विक स्तर पर मांग से अधिक आपूर्ति के दबाव के इस दौर में दुनिया का तीसरा बड़ा एलएनजी आपूर्तिकर्ता पेट्रोनास नए बाजारों में संभावनाएं तलाश रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »