27 Apr 2024, 02:41:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भूपेश ने वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस पर किया उन्हें नमन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 7:37PM | Updated Date: Dec 9 2019 7:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है। बघेल ने आज यहां जारी संदेश में कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास में राज्य के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत वीर नारायण सिंह जिन्होंने  1857 में  देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ की जनता में देश भक्ति का संचार किया। बघेल ने कहा कि सन् 1856 के भयानक अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए उन्होंने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ कठिन संघर्ष किए और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद वीर नारायण सिंह के देश की आजादी तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण,बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »