26 Apr 2024, 21:09:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दुर्ग से पटना के लिए छठ विशेष ट्रेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 8:45PM | Updated Date: Oct 15 2019 8:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिलासपुर। आगामी छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बिहार की राजधानी पटना के बीच 31 अक्टूबर और तीन नवम्बर को छठ विशेष ट्रेन चलाई जायेंगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक 08793 विशेष ट्रेन 31 अक्टूबर की शाम 16.00 बजे दुर्ग से रवाना होगी और दूसरे दिन अपराह्न 12.30 बजे पटना पहुंचेगी।
 
विपरीत दिशा में 08794 विशेष ट्रेन तीन नवम्बर को शाम 19.40 बजे पटना से छूटेगी और दूसरे दिन रात 20.45 बजे दुर्ग आयेगी। विशेष ट्रेन का रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, बोकारो सिटी, छपरा, गोमो, गया और जहानाबाद में ठहराव दिया जायेगा। ट्रेन में आठ सामान्य, पांच शयनयान, एक वातानुकूलित-तृतीय, एक वातानुकूलित-द्वितीय सह वातानुकूलित-तृतीय और दो एसएलआर कोच उपलब्ध रहेंगे।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »