26 Apr 2024, 23:15:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

सड़क हादसे में एक की मौत,दो गम्भीर रूप से घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 1:06PM | Updated Date: Jul 17 2019 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो  युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल चौकी छातामुडा जूटमिल रोड पर बीती रात तेज गति से जा रही एक ट्रक की चपेट में बाईपास की तरफ मोटरसाईकिल से जा रहे तीन युवक में आ गए।
 
दुर्घटना इतना भयानक थी कि मोटरसाईकिल चला रहे युवक का सिर धड़ से अलग हो गया जबकि दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद ट्रक मिशन की दीवार तोड़ बाउंड्री के भीतर जा घुसा। घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनो की हालत गम्भीर होने पर जिंदल फोर्टिज रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान भरत लाल यादव गाताडीह सांरगढ़ के रूप में की गई है।वहीं घायलों के नाम कन्हैया यादव व आशीष यादव है। मोटरसाईकिल सवार आपस में जीजा साले थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »