26 Apr 2024, 16:49:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

धमतरी में राष्ट्रगान के साथ शुरु होगी अधिकारी-कर्मचारियों की दिनचर्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2019 6:12PM | Updated Date: Feb 11 2019 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धमतरी। छत्तीसगढ के धमतरी जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों एवं शाखाओं में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दिनचर्या अब राष्ट्रगान से शुरु होगी। नये कलेक्टर रजत बंसल की पहल पर यह नवाचार आज से प्रारम्भ हुआ। कलेक्टर सहित अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट के बरामदे में एक साथ राष्ट्रगान गाया।
 
राष्ट्रगान के बाद कलेक्टर श्री बंसल ने बॉयोमेट्रिक मशीन में फिंगर इम्प्रेशन लगाकर अपनी इलेक्ट्रॉनिक उपस्थिति दर्ज की। इसके बाद कलेक्टोरेट के अमले ने एक-एक करके फिंगर इम्प्रेशन के साथ अपनी हाजिरी लगाई। कलेक्टर बंसल ने कार्यालयीन समय में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अनुशासन बनाए रखने के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगवाई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »