28 Mar 2024, 17:13:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

1 नवंबर से बदल जाएगा बैंकों के खुलने और बंद होने का समय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 1:44PM | Updated Date: Oct 20 2019 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बैंकों का नया टाइम टेबल तय हो गया है। अब यहां सभी बैंक एक ही टाइम पर खुलेंगे और बंद होंगे। . बैंकों का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का होता है, लेकिन पैसों का लेनदेन दोपहर 03:30 बजे तक ही होता है। बता दें कि महाराष्ट्र में बैंकों का नया टाइमटेबल बैंकर्स कमेटी ने तय किया है, जिसे 1 नवंबर से लागू कर दिया जाएगा। 
 
वित्त मंत्रालय ने बैंकों के कामकाज के समय को एकसमान करने का निर्देश दिया था। एक ही इलाके में अलग-अलग बैंकों के कामकाज का टाइम अलग था। अब रिहायशी इलाके के बैंक सुबह 09:00 बजे खुलेंगे और शाम 4:00 बजे तक कामकाज होगा। कुछ बैंक सुबह 09:00 बजे से 3:00 बजे तक काम करेंगे। बैंकों में कमर्शियल एक्टिविटी का समय सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा। कुछ बैंकों में इसे सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कर दिया गया है। वहीं अन्य इलाकों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बैंकिंग कामकाज होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »