29 Mar 2024, 13:39:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 451 अरब डॉलर के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 1:50PM | Updated Date: Dec 8 2019 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 10वें सप्ताह बढ़ता हुआ 29 नवंबर को समाप्त सप्ताह में पहली बार 450 अरब डॉलर के पार पहुँच गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार 29 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 2.48 अबर डॉलर बढ़कर 451.08 अरब डॉलर पर रहा जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। यह पहला मौका है जब यह आँकड़ा 450 अरब डॉलर के पार पहुँचा है। इससे पहले 22 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 34.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 448.60 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था।
 
केंद्रीय बैंक द्वारा जारी आँकड़ों में बताया गया है कि 29 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.64 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 419.37 अरब डॉलर हो गया। हालाँकि इस दौरान स्वर्ण भंडार 14.8 करोड़ डॉलर घटकर 26.65 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 60 लाख डॉलर घटकर 3.63 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.44 अरब डॉलर रह गया। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »