29 Mar 2024, 07:20:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एशियन ढांचागत निवेश बैंक ने भारत में लगभग तीन अरब अमरीकी डालर का निवेश किया-पांडियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 1:08AM | Updated Date: Nov 16 2019 1:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने भारत में अपने निवेश को बढ़ाते हुए अब देश में कुल 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। एआईआईबी के उपाध्यक्ष और मुख्य निवेश अधिकारी डी जे पांडियन ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि बैंक ने मुंबई उपनगर के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर और अक्षय ऊर्जा के लिए 75 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश को मंजूरी दी है। 

उन्होंने कहा कि अक्टूबर में एआईआईबी के निदेशक मंडल द्वारा अनुमोदित 575 मिलियन अमेरिकी डॉलर की दो हालिया परियोजनाओं से देश के वित्तीय केन्द्र में निवेश की राह और आसान हो जायेगी और साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा, बिजली पारेषण और पानी की बुनियादी ढांचे में निजी पूंजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज मंजूर किया गया है, जिसमें मुंबई की उपनगरीय रेलवे नेटवर्क का काम तेजी से होने की उम्मीद है। इससे शहर के लाखों यात्रियों की सुरक्षा दृढ़ होगी और दैनिक आवागमन बेहतर हो सकेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »