26 Apr 2024, 10:39:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

2 साल के तैमूर ने इस मामले में पीएम मोदी को भी दी टक्कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2018 11:25AM | Updated Date: Dec 7 2018 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान अक्‍सर अपनी क्‍यूट तस्‍वीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। तैमूर की नई फोटोज या वीड‍ियो आते ही फैंस के बीच वो वायरल हो जाती है। हाल ही में तैमूर ने दो साल की उम्र में वो कर दिखाया है जो सैफ और करीना भी नहीं कर पाए। याहू द्वारा जारी की गई पॉपुलैर‍िटी लिस्‍ट में उन्‍होंने पीएम मोदी को टक्‍कर दे दी है।
 
याहू द्वारा जारी की गई सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की लिस्‍ट में दो साल के तैमूर अली खान का नाम शामिल है। खास बात ये है कि इस लिस्‍ट में उनके पिता सैफ अली खान और मां करीना कपूर खान को जगह नहीं मिली है। इस लिस्‍ट में तैमूर अली खान 10वें नंबर पर हैं वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पायदान पर हैं, वहीं दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी, तीसरे स्‍थान पर पूर्व मुख्‍य न्‍यायाधीश दीपक मिश्रा, चौथे स्‍थान पर विजय माल्‍या, पांचवे स्‍थान पर नीरव मोदी और छठे स्‍थान पर मीटू के आरोपों में घिरे एमजे अकबर हैं।  
 
साल 2018 में जो लोग सुर्ख‍ियों में रहे उनमें आंखें मटकाने वाले मलयालम अभिनेत्री प्र‍िया प्रकाश वारियर और द‍िग्‍गज अदाकारा श्रीदेवी भी शामिल हैं। वहीं बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान सबसे ज्‍यादा सर्च किए जाने वाले सेल‍िब्रिटी बने हैं, वहीं अमेरिकी सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस दूसरे नंबर पर हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »