27 Apr 2024, 05:20:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुपरस्टार्स से भी ज्यादा है तैमूर की एक फोटो की कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 11:05AM | Updated Date: Nov 20 2018 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा बटोरने वाले तैमूर की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। लेकिन छोटे नवाब की एक तस्वीर की क्या कीमत होती है, इसके बारे में शायद ही लोगों को बहुत जानकारी हो।

सैफ अली खान अपनी बेटी सारा के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी ‍विद करण में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई सवालों के जवाब ‍दिए। इसी दौरान सैफ से करण ने तैमूर से जुड़े सवाल भी किए। करण जौहर के साथ बातचीत में सैफ ने बताया, तैमूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं उनकी कीमत 1500 रुपए प्रति फोटो होती है। 

सैफ के अनुसार, उन्हें इस बात की जानकारी उनके ससुर रणधीर कपूर ने दी थी कि तैमूर की फोटो के लिए ये कीमत लेते हैं। इस बीच सैफ अली खान ने मजाक में यह भी कहा, अगर उन्हें तैमूर अली खान के माध्यम से अच्छा रुपए  कमाने को मिलता है तो उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है। चैट शो में सैफ ने ये भी बताया कि जब मैनें करीना से इस बात का ज‍िक्र किया तो उसने कहा, तुम बहुत चीप हो।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »