मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार सुधीर मिश्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर फिल्म बनाना चाहते हैं। सुधीर मिश्रा ने हाल ही में मशहूर बंगाली साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के कालजयी उपन्यास 'देवदास' पर आधारित फिल्म दासदेव बनायी थी। सुधीर मिश्रा अब महात्मा गांधी पर बायोपिक बनाना चाहते हैं।
सुधीर मिश्रा ने कहा , "दिल से एक बायोपिक बनाने का बहुत मन है लेकिन छिपकर बनाना चाहता हूं। महात्मा गांधी पर बायोपिक बनाना चाहता हूं, पर कोई बनाने दे तो बनाऊं। क्योंकि बायोपिक के साथ समस्या यह होती है कि, जो बड़ा इंसान है उसके वंशज उसके ठेकेदार हो जाते हैं। कुल, कुटुम्ब वो सब ठेकेदार जैसे रहते हैं।"