26 Apr 2024, 20:25:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान इन दिनों लंदन में पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इनकी काफी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही करीना लंदन में एक एड की शूटिंग भी कर रही हैं। जिसमें करीना के साथ सैफ भी नजर आएंगे। काफी समय से फैंस करीना और सैफ को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखना चाहते थे।
 
सोशल मीडिया पर एड की शूटिंग के दौरान की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में दोनों की आपस की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।  बता दें कि इससे पहले करीना और सैफ लंदन के रेस्टोरेंट में कूल अंदाज में नजर आए थे। हाल ही में करीना 1 जून को रिलीज हुई 'वीरे दी वेडिंग' में दिखाई दी थीं। करीना काफी समय से इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »