26 Apr 2024, 16:05:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘आपसे प्यार हो गया’ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हुई संपन्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2018 12:21PM | Updated Date: Jun 11 2018 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लाफिंग कलर्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले आपसे प्यार हो गया नाम के गाने पर म्यूजिक वीडियो की शूटिंग संपन्न हुई। मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल एवं गजल गायक जसवंत सिंह की आवाज में स्वरबद्ध एक रोमांटिक गाने पर इस म्यूजिक वीडिओ का फिल्मांकन किया गया। अनुराधा पौडवाल और जसवंत सिंह ने भी इस म्यूजिक वीडिओ में अभिनय किया है।  इसके अलावा इसमें अभिनेता गौतम सूरी, अभिनेत्री उर्वशी परदेशी और दिवाकर ध्यानी ने भी काम किया है।
 
जसवंत सिंह के संगीत निर्देशन में तैयार इस गाने को राजकुमार अंजुम ने लिखा है। और इसकी खास बात ये है की, इसमें पहली बार गजल के साथ रैप म्यूजिक को भी रखा है, जो अपने आप में संगीत के क्षेत्र में एक नया प्रयोग है। गायक और संगीतकार शांतनु गुप्ता ने इस म्यूजिक वीडिओ में ना सिर्फ रैप गया है, बल्कि साथ ही खुद उन्होंने इस पर अभिनय भी किया है। गजल गायकी में अनुराधा पौडवाल और जसवंत सिंह दस साल बाद इस गाने के जरिये फिर से एक साथ आये हैं।
 
इस रोमांटिक म्यूजिक वीडिओ का निर्देशन जाने माने निर्देशक प्रभाकर शुक्ला ने किया है, प्रभाकर शुक्ला चार सौ से ज्यादा विज्ञापन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, इसके अलावा उन्होंने फीचर फिल्म और शोर्ट फिल्मों का निर्देशन भी किया है। ‘आप से प्यार हो गया’ नाम के इस गाने पर सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है, ये अपने तरह का एक खास गाना है, जिसमे मेलोडी के साथ साथ आज के युवाओं की पसंद का भी खयाल रखा गया है। लाफिंग कलर्स इंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ये म्यूजिक वीडिओ बहुत जल्द रिलीज होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »