27 Apr 2024, 10:29:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

33 साल की हुईं सोनम कपूर, पति आनंद ने इस तरह किया विश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2018 4:16PM | Updated Date: Jun 9 2018 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की सांवरिया गर्ल और अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर शनिवार को 33 वर्ष की हो गई। अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर का जन्म 09 जून 1985 में मुंबई में हुआ। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण सोनम का झुकाव भी फिल्मों की ओर था। उन्होंने वर्ष 2007 में प्रदर्शित संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से अपने सिने करियर की शुरूआत की।

रणबीर कपूर की भी यह पहली फिल्म थी। सोनम कपूर ने इसके बाद राकेश ओम प्रकाश मेहरा की वर्ष 2009  में प्रदर्शित फिल्म दिल्ली-6 में अभिनय किया। फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन उनके अभिनय को दर्शकों ने जरूर पसंद किया। 

वर्ष 2013 सोनम कपूर के करियर का महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी रांझना और भाग मिल्खा भाग जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी। सोनम के करियर की अन्य फिल्मों में आई हेट लव स्टोरी, आयशा, थैक्यू, मौसम,  प्लेयर्स आदि है। वर्ष 2015 में सोनम कपूर की एक और सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो प्रदर्शित हुयी। फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की। वर्ष 2016 में सोनम कपूर की फिल्म नीरजा  प्रदर्शित हुई है। 

यह फिल्म एयरहोस्टेस नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित है जिन्होंने आतंकवादियों से विमानयात्रियों की जान बचाते हुए अपनी जान दे दी थी। फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट साबित हुयी साथ ही सोनम के अभिनय को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया। सोनम कपूर की इस वर्ष फिल्म पैडमैन प्रदर्शित हुयी है। फिल्म ने बाक्स आॅफिस पर शानदार कमाई की है। सोनम कपूर ने इस वर्ष आनंद आहूजा के साथ शादी की है। हाल ही में सोनम की फिल्म वीरे द वेंिडग प्रदर्शित हुयी जो सफल रही है।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »