26 Apr 2024, 15:55:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रजनीकांत की फिल्म काला देखने सुबह चार बजे पहुंचे दर्शक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2018 11:18AM | Updated Date: Jun 7 2018 11:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। साउथ सुपर स्टार रजनीकांत की विवादित फिल्म काला आज सुबह 4 बजे सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म का पहला शो सुबह 4 बजे रखा था। 
 
लेकिन फिल्म देखने के लिए सुबह तीन बजे से ही सिनेमा घरों के सामने भीड़ जुटनी शुरु हो गई। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कल फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
 
कई फैंस सिनेमाहॉल के बाहर और अंदर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं तो कई ने बंम पटाखे जलाकर अपनी खुशी जाहिर की है। फिल्म कबाली की रिलीज के बाद एक बार फिर देश-विदेश में रजनी फैंस की दीवानगी देखने को मिली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »