27 Apr 2024, 00:47:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

पटना। एक अनोखी प्रेम कहानी पर बन रही फिल्म 'लागल रहा बताशा' के पहले चरण की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग बिहार और उत्तर प्रदेश में होगी। इस फिल्म में पहली बार 'यू-ट्यूब' क्वीन आम्रपाली दूबे के साथ 'बताशा चाचा' मनोज टाइगर नजर आएंगे।

फिल्म का निर्माण वी क्लासिक मूवीज प्रोडक्शन प्रा़ लि़ के बैनर तले की जा रही है। फिल्म 'लागल रहा बताशा' के निर्माता संजीव कुशवाहा और निर्देशक आलोक सिंह ने यहां बताया, भोजपुरी सिनेमा में नया परिवर्तन करने के सार्थक प्रयास को अमली जामा पहनाना हमारा उद्देश्य है, जिसके लिए हम यह प्रयास कर रहे हैं।

पहली बार फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आने वाले संजीव कुशवाहा ने कहा, हमारी कोशिश भोजपुरी सिनेमा को साफ -सुथरी मनोरंजक फि ल्म देना है, जो पूरे परिवार के साथ देखी जा सके। इसके जरिए हम इसी परिवर्तन की पहल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, द्विअर्थी संवादों और गीतों वाली फिल्मों के कारण आज भोजपुरी सिनेमा की बहुत बदनामी होती है, मगर हम इसे अपनी फिल्म से बदलेंगे।

फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी काफी मजेदार और मनोरंजक है। लेखक खुद मनोज टाइगर ही हैं, जबकि संगीत दिया है ओम झा ने और इस फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा व उदय भगत हैं। फिल्म में मनोज टाइगर के साथ आम्रपाली दूबे, अविनाश द्विवेदी, संजय पांडे, आनंद मोहन, संतोष श्रीवस्तव, के.के. गोस्वामी, विनोद मिश्रा, धामा वर्मा, दिलीप पांडे, महेश आचार्य, सी.पी. भट्ट, संतोष पहलवान, सोनू पांडेय जैसे कलाकार हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »