27 Apr 2024, 04:16:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज टल गई है। पहले यह फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 1 मार्च, 2019 को रिलीज किया जाएगा। निर्माता इस फिल्म और इसके कलाकारों की दूसरी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के बीच पर्याप्त समय चाहते थे।
 
यशराज फिल्म्स में वितरण उपाध्यक्ष रोहन मल्होत्रा ने कहा, अर्जुन और परिणीति की 'नमस्ते इंग्लैंड' इस साल दशहरा पर रिलीज होगी और निर्माताओं ने कुछ समय पहले इस तारीख की घोषणा की थी। हमारे लिए उनकी फिल्म की रिलीज को स्थानांतरित करने का अनुरोध करना गलत होगा।
 
उन्होंने कहा, साथ ही, हम इन दोनों फिल्मों के बीच एक अंतर रखना चाहते थे क्योंकि इनमें समान कलाकार हैं और इस वर्ष के बेहद व्यस्त रिलीज कैलेंडर को देखते हुए, हमें लगता है कि हमारी फिल्म के लिए 1 मार्च बेस्ट डेट है। अर्जुन और परिणीति फिल्म 'इश्कजादे' के बाद 'संदीप और पंकी फरार' में फिर से साथ दिखाई देंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »