26 Apr 2024, 22:01:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

विक्रम भट्ट की बेटी ने बनाई माया 2, ऐसी है ये बोल्‍ड वेब सीरीज़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2018 11:26AM | Updated Date: May 30 2018 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट के नक्शे कदम पर चलती हुई उनकी बेटी कृष्णा भट्ट ने माया 2 नामक वेब सीरीज का निर्देशन किया है। यह वेब सीरीज दो समलैंगिक महिलाओं के जीवन पर आधारित है। इसे सस्पेंस थ्रिलर की तरह शूट किया गया है। मुंबई में आज इस सीरीज को लॉन्च किया गया। हालांकि वेब सीरीज बहुत ही बोल्ड है।
 
दोनों महिला प्रधान अभिनेत्रियों ने एक दूसरे को सैल्यूलाइड पर किस भी किया है, जिसे बहुत ही इंटेंस तरीके से दर्शाया भी गया है। इस वेब सीरीज का लेखन विक्रम भट्ट ने ही किया है। इस बारे में बताते हुए विक्रम भट्ट कहते हैं कि वेब सीरीज को लिखने का आईडिया उनके मष्तिष्क में तब आया, जब उन्होंने इस बारे में सोचना शुरू किया कि समलैंगिक लोगों की भी कुछ इच्छा-आकांक्षाएं होती होंगी और समाज उन्हें किस प्रकार देखता है।
 
जबकि ईश्वर ने उन्हें इस प्रकार बनाया है तो हम कौन होते हैं उनके बीच में रोड़ा अटकाने वाले। इस मौके पर विक्रम भट्ट ने कानून की भी बात कहते हुए बताया कि वह जानते हैं कि कानून इस की आज्ञा नहीं देता लेकिन कानून इंसानों द्वारा बनाया गया है और उसे समय के अनुसार बदला भी जा सकता है। माया 2 वेब सीरीज 30 मई को एक वेब पोर्टल पर शाम के 8:00 बजे से शुरू होगी।
 
इसमें मुख्य भूमिका में नजर आएंगी प्रियल गौर और लीना जुमानी। प्रियल गौर इसके पहले टीवी की दुनिया में काफी नाम कमा चुकी हैं। उनकी वेब सीरीज को लेकर वह बहुत उत्साहित भी थी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि किसी लड़की को किस करना है तो पहले वह थोड़ी असहज थी, लेकिन बाद में वह यह जानने के लिए उत्सुक थी कि उन्हें किस लड़की को किस करना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »