26 Apr 2024, 21:23:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

चाय पीते-पीते बिजनेसमैन की बेटी पर आया था बॉबी देओल का दिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2018 10:28AM | Updated Date: May 28 2018 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉबी देओल इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से एक हिट के लिए तरस रहे बॉबी का कहना है कि उनकी पत्नी और बच्चों ने उन्हें वापसी के लिए मोटिवेट किया है। वैसे बॉबी की लव लाइफ के बारे में कम ही लोग जानते हैं उन्होंने बिजनेसमैन की बेटी तान्या आहूजा से 30 मई 1996 में शादी की। दोनों के दो बेटे आर्यमान और धरम हैं। 
 
बॉबी और तान्या की लव स्टोरी कम दिलचस्प नहीं है। बॉबी अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर एक रेस्त्रां में चाय पी रहे थे। वहीं तान्या भी बैठीं थीं। बॉबी को पहली ही नजर में तान्या से प्यार हो गया। बाद में बॉबी ने तुरंत तान्या के बारे में पता किया और उन्हें सारी जानकारी मिल भी गई। 
दोनों ने बातचीत शुरू की और मिलने का फैसला किया। बॉबी, तान्या को लेकर उसी रेस्त्रां में गए जहां पहली बार उन्होंने तान्या को देखा था। 
बाद में बॉबी और तान्या की लव स्टोरी शुरू हो गई। खास बात ये हैं कि पापा धर्मेंद्र को भी अपनी छोटी बहू पहली ही मुलाकात में पसंद आ गई थीं। पिता धर्मेंद्र की परमीशन मिलते ही बॉबी और तान्या ने जल्द शादी कर ली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »