26 Apr 2024, 16:01:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'रेस 3' का पहला पोस्‍टर र‍िलीज, सलमान खान का द‍िखा स्‍टाइल‍िश अंदाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 11:02AM | Updated Date: Mar 20 2018 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की आगामी फिल्म रेस 3 का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इस मल्टीस्टारर फिल्म के पहले पोस्टर में सलमान खान डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में सलमान ने एक हाथ से गन पकड़ी हुई है और दूसरे हाथ से उन्होंने अपना सूट थामा हुआ है। पोस्टर के साथ ही सलमान के किरदार के नाम का भी खुलासा कर दिया गया है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा कर रहे हैं।
 
हाल ही में इस फिल्म का लोगो जारी किया गया था अब फिल्म से सलमान खान का लुक रिवील कर दिया गया है। फिल्म का पहला पोस्टर शानदार है और इसमें सलमान बेहद डैशिंग नजर आ रहे हैं। फिल्म में सलमान के किरदार का नाम सिकंदर होगा। सलमान ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'मिलता हूं 'रेस 3' की फैमिली से, मेरा नाम है सिकंदर। फिल्म की स्टारकास्ट ने भी यह पोस्टर शेयर किया है। अनिल कपूर ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, अपने पहले रेसर को इंट्रोड्यूज कर रहे हैं, सिंकदर।
 
इसके लिए फैमिली केवल शब्द नहीं बल्कि पूरा वाक्य है। ऐसे ही बॉबी देओल ने भी इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है, सिंकदर, एक परफेक्ट दोस्त और परफेक्ट पार्टनर। रेस 3 में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नांडिज, साकिब सलीम और डेजी शाह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सलमान खान पहली दफा इस हिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं। इससे पहले सैफ अली खान ने 'रेस' में मुख्य भूमिका निभाई थी। इन दिनों रेस 3 की शूटिंग अबू धाबी में चल रही है। यह फिल्म इसी साल 15 जून को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »