26 Apr 2024, 20:21:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लेने आई कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें राजनीति में आने में कोई दिक्कत नहीं है। वो पीएम मोदी की बड़ी फैन हैं। जब किसी देश का प्रधानमंत्री पूर्व में चायवाला हो तो ये उस आदमी की महत्वकांक्षा नहीं बल्कि लोकतंत्र की जीत है। कंगना ने कहा कि वो राजनीति में आ सकतीं हैं लेकिन एक तो उन्हें राजनीति करने वालों के कपड़े पसंद नहीं है और दूसरा कि अगर मैं राजनीति में आती हूं तो क्या उन्हें उनकी पसंद के कपड़े पहनने दिए जाएंगे और क्या उन्हें उनकी मर्जी से बोलने की छूट होगी। कंगना ने कहा कि अक्सर राजनीति करने वालों को गलत समझ लिया जाता है जबकि ये एक अच्छा क्षेत्र है। 
 
बस पॉलिटिक्स वालों में ड्रेसिंग सेन्स नहीं है। वो जैसा बोलती हैं और कपड़े पहनती हैं, उस तरह से तो कोई भी उन्हें अपनी पार्टी का हिस्सा नहीं बनाएगा। अगर ऐसा नहीं है तो उन्हें कोई हर्ज नहीं है’। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ऐसी खबर आई थी कि कंगना रनौत राजनीति में आने को तैयार हैं। ये भी बताया गया कि वो अपने गृहराज्य से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि बाद में उनकी टीम ने इस तरह की खबरों का खंडन किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »