27 Apr 2024, 10:17:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘नमस्ते इंग्लैंड’ के लिए 18 घंटे काम करेंगे अर्जुन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 10:51AM | Updated Date: Mar 19 2018 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। श्रीदेवी के निधन के बाद बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपने परिवार को पूरा समय देने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले दिनों अर्जुन अपनी नई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन उन्होंने अपने निर्माता विपुल शाह से गुजारिश की उन्हें अपने पिता के साथ कुछ समय बिताना है इसलिए उन्हें कुछ दिन की छुट्टी दे दी जाए।
 
इस फिल्म से जुड़े हुए एक सूत्र ने बताया कि अर्जुन ने अपने पिता और परिवार के साथ रहने के लिए 7 दिन की छुट्टी ली है। अर्जुन को पता है कि पूरा प्रोडक्शन टीम पंजाब में उनका इंतजार कर रहा है। इसके लिए उन्होंने विपुल से कहा कि लौटने के बाद वह इस समय को कवर करने के लिए 18 घंटे की शिफ्ट में काम कर लेंगे।
 
सूत्र ने आगे कहा कि अर्जुन ने विपुल से यह भी कहा है कि वह इस बात को समझते है कि उन्हें अपने बचे हुए काम को पूरा करना है ताकि क्रू को पंजाब में एक्स्ट्रा दिन ना रहना पड़े। इससे प्रोडक्शन कॉस्ट को भी बचाया जा सकता है। सूत्र के मुताबिक विपुल काफी सपोर्टिव हैं और उन्होंने इसका ख्याल रखा कि वह इस वीकेंड पर अपने पिता और परिवार के बाकी सदस्यों से मिल सकें। साथ ही अर्जुन की यह भी कोशिश है कि प्लान के तहत ही सारे काम भी खत्म हो जाए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »