27 Apr 2024, 08:24:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री फिल्मों में कमबैक करने जा रही हैं। वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री जल्द ही तेलुगू फिल्म में अभिनय करती नजर आएंगी। यह उनकी कमबैक फिल्म है जो कि मशहूर लेखक चेतन भगत के उपन्यास पर बन रही है। यह फिल्म चेतन भगत के प्रसिद्ध नॉवेल टू स्टेट्स पर आधारित है। यह फिल्म अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म टू स्टेट्स की तेलुगू रीमेक होगी।
 
भाग्यश्री ने 1997 में तेलगू फिल्म ओमकारम से दक्षिण भारतीय सिनेमा में डेब्यू किया था। भाग्यश्री की कमबैक तेलुगू फिल्म को वेंकट रेड्डी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें प्रसिद्ध तेलुगू एक्टर्स राजशेख और जेविथा की बेटियां अदीवी और शिवानी भी होंगी। फिल्म में भाग्यश्री का पायवोटल रोल रहेगा। भाग्यश्री इससे पहले बॉलीवुड के अलावा, भोजपुरी, तेलुगू, मराठी और कन्नड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »