27 Apr 2024, 01:33:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हिंदी और इंग्लिश फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। इसी से लोगों की काफी चहेती बनती जा रही हैं और दुनिया भर में अपनी फैन फॉलोविंग बढ़ा रही हैं। हॉलीवुड में ये अपने शो 'क्वांटिको' को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इसके बाद ये खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा अब जल्दी ही भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगी। एक छोटे से गाँव से आयी प्रियंका चोपड़ा दुनिया भर में अपना परचम लहरा रही हैं और अपने साथसाथ अपने माता पिता का भी नाम रोशन कर रही हैं।
 
हॉलीवुड और बॉलीवुड के बाद अब बारी है भोजपुरी सिनेमा की जिसमे प्रियंका जल्दी ही नजर आएंगी। आपको बता दे, प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा ने इस बात की जानकारी दी है। इतना ही नहीं प्रियंका और उनकी माँ ने साल 2016 में अपना प्रोडक्शन हाउस 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' भी खोला था और इसी के चलते उन्होंने रीजनल फिल्में बनाई हैं जिसमे मराठी फिल्में शामिल हैं। प्रियंका की माँ ने ये भी बताया उन्होंने अपने प्रोडक्शन की फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी भी रिलीज की थी लेकिन बॉलीवुड से उसे खास जवाब नहीं मिला और उसी दौरान कई लोगों ने इस पर बहुत कुछ कहा था।
 
लोगों के ऐसे जवाब आये थे जिसमे बोला गया था, प्रियंका तुम्हारी माँ पागल हो गयी हैं और तुम भोजपुरी फिल्में क्यों कर रही हो। इतना ही नहीं लोगों ने ये तक कह दिया था कि प्रियंका भोजपुरी में सूट नहीं करेंगी ना ही ये उनकी इमेज के लिए सही नहीं है, लेकिन इसी पर उनकी माँ ने इस बात का अच्छे से जवाब था जिसमे वो बोली थी 'मैं इसे पूरे गर्व के साथ कह सकती हूं कि मैं इसे बना रही हूं, न कि कमर्शल सक्सेस और बिजनेस के नजरिये और माइंड के साथ बना रही हूं।' आगे देखते हैं क्या प्रियंका फिर से भोजपुरी में फिल्मों में नजर आएँगी या नहीं और क्या कहती हैं उनकी माँ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »