26 Apr 2024, 23:03:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म 'अक्टूबर' के ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस मौके पर वरुण ने बनिता की खूब तारीफ की। वरुण अपनी को-स्टार बनिता संधू की बेहद मदद कर रहे हैं। उन्होंने न कवेल बनिता की सेट पर हेल्प की है, बल्कि वे उन्हें लगातार डेब्यू को लेकर प्रोटेक्ट भी कर रहे हैं।
 
बता दें कि बनिता फिल्म अक्टूबर के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भी वरुण ने बनिता की खूब तारीफ की। वरुण, बनिता को लेकर काफी सुरक्षात्मक हैं और फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए उन्होंने बनिता को कई टिप्स भी दिए हैं। वरुण ने कहा,बनिता सिर्फ 20 साल की है और उसे मीडिया के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है कि यहां कैसे काम होता है।
 
साथ ही वरुण ने यह भी कहा कि मैं और शूजित दादा उन्हें मीडिया के बीच सहज और अच्छा महसूस कराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा- बनीता की आंखे बेहद खूबसूरत हैं। शूजित सरकार के निर्देशन में बन रही अक्टूबर 13 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म में वरुण एक प्यारे और शरारती लड़के की भूमिका में हैं, जो टूरिज्म उद्योग में शामिल होने की कोशिश करता है। फिल्म में वरुण होटल मैनेजमेंट के छात्र की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली के एक होटल में की गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »