26 Apr 2024, 09:45:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी स्टारर फिल्म ‘बागी 2’ का नया गाना ‘ओ साथी’ रिलीज हो चुका है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही फिल्म के पहले गाने ‘मुंडिया’ को रिलीज किया गया था। अब फिल्म के निमार्ताओं ने इसके नए गाने ‘ओ साथी’ को भी रिलीज कर दिया है। इस गाने को साझा करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘कॉलेज का प्यार हमेशा से खास होता है। रोनी और नेहा की प्रेम कहानी को देखिए।’
 
इस गाने में टाइगर और दिशा एक कॉलेज स्टूडेंट के रुप में नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब है और एक कॉलेज स्टूडेंट के रुप में दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं। बता दें कि आतिफ असलम ने अपनी आवाज ने इस गाने में चार चांद लगा दिए है। इस फिल्म में टाइगर और दिशा के अलावा मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा, प्रतीक बब्बर भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। यह फिल्म आगामी 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तख देगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »