27 Apr 2024, 06:43:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक्शन से भरपूर फिल्म 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' का ट्रेलर रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2018 11:41AM | Updated Date: Mar 10 2018 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय सिनेमा ने अब तक कई जांबाजों पर फिल्म बना कर दुनिया को उनकी वीरता से परिचित करवाया है और अब सूबेदार जोगिंदर सिंह पर भी एक फिल्म आने वाली है जिन्होंने भारत और चीन के बीच 1962 में हुई लड़ाई में अदम्य साहस दिखाया था। फिल्म अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल की अगली फिल्म 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल लीड रोल में हैं। करीब 3 मिनट के ट्रेलर में युद्ध और सूबेदार के जीवन की झलक मिलती है।
 
सूबेदार जोगिंदर सिंह भारत और चीन के बीच हुई लड़ाई में 1962 को वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जिसके बाद उन्हें उनके वीरता और देश के लिए किये गए सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से भी सम्मानित किया गया था। सूबेदार जोगिंदर सिंह चीन से हुए युद्ध में टोंगपेन ला, नेफा के बुमला मोर्चे पर लड़ रहे थे। वह सिख रेजिमेंट के जवान थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »