27 Apr 2024, 06:18:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मनोज तिवारी ने अपनी मां की तस्वीर शेयर कर लिखा-सदा मेरी प्रेरणा मेरी जननी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2018 12:07PM | Updated Date: Mar 9 2018 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर पूर्व दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नारी शक्ति को सलाम किया। उन्होंने दुनिया की सभी महिलाओं को शुभकामना तथा बधाई देते हुए कहा कि महिला दिवस की उपयोगिता इसी में हैं कि हम सब अपने अपने स्तर पर प्रण करें और कोशिश करें कि महिला सुरक्षा हो और महिला सशक्तीकरण हो।
 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने इस अवसर पर नयी दिल्ली के प्रदेश भाजपा कार्यालय 14 पंत मार्ग पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकतार्ओं को संबोधित भी किया। इस अवसर पर उन्होने स्वास्थ्य शिविर का भी उद्घाटन किया तथा बाद में वे अपने लोकसभा क्षेत्र बुराडी विधानसभा में पहुंचे जहां इब्राहमपुर गांव में उन्होने आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और महिला दिवस की उपयोगिता पर बल देते हुए महिलाओं को शुभकामनाएं दी।
 
सांसद मनोज तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। संस्कृत में एक श्लोक है- 'यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:। अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी कहा कि आईए मिलकर नारी शक्ती को प्रणाम करें। सांसद मनोज तिवारी ने महिला दिवस पर अपनी माता के साथ जमीन पर बैठा अपना एक फोटो भी ट्वीटर के जरिए शेयर किया है और लिखा है सदा मेरी प्रेरणा मेरी जननी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »