26 Apr 2024, 17:51:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और अजय देवगन की दोस्ती काफी गहरी है। रोहित ने 13 फिल्मों का डायरेक्शन किया है जिसमें से 10 फिल्मों में अजय देवगन ने अहम भूमिका निभाई है। रोहित जल्द ही अजय के साथ 11 वीं फिल्म करने वाले हैं, लेकिन इस समय वे सिम्बा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें मुख्य किरदार बॉलीवुड के मस्तमौला अभिनेता रणवीर सिंह निभा रहे हैं।

बता दें कि सिम्बा फिल्म में अजय देवगन भी नजर आएंगे। रोहित ने अजय को इस फिल्म में एक स्पेशल कैमियो के लिए निमंत्रित किया है, जिसके लिए उन्होंने हां भी कर दी है। सूत्रों के अनुसार सिम्बा फिल्म के क्लाइमेक्स में अजय देवगन की भूमिका होगी।

अजय के फिल्म में शामिल होने के बाद रणवीर सिंह के खुशी का ठिकाना नहीं है। हमेशा से ही रणवीर, अजय की फिल्मों और उनके अभिनय के फैन्स रहे हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी सिम्बा की शूटिंग के साथ-साथ सिंघम 3 की स्क्रिप्ट पर भी काम कर रहे हैं। सिम्बा का काम खत्म होते ही वे अजय के साथ सिंघम 3 की शूटिंग शुरू कर देंगे। 'सिंघम' के रोल में अजय देवगन ही होंगे। संभव है कि 'सिंघम' का तीसरा भाग 2019 के अंत या 2020 में रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »