26 Apr 2024, 14:17:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दो बेटों की मां बनीं सनी लियोन.. शेयर की पहली तस्वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 2:03PM | Updated Date: Mar 5 2018 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी जुड़वा बेटों की मां बन गई है। लियोनी ने ट्विटर पर एक एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा "उनके पर­विार में दो बेटे जुड़ गए हैं। इनका नाम अशर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर है।"  ट्विटर पर साझा की गई तस्वीर में सनी, उनके पति डैनियल और तीनों बच्चे नजर आ रहे हैं। 
 
उन्होंने लिखा "अब कोई भ्रम की स्थिति नहीं है, अशर और नोहा हमारे जैविक बच्चे हैं। अपने परिवार को पूरा करने के लिए हमने सरोगेसी को चुना और अब यह पूरा हो गया। बहुत खुश हूं।" सनी ने अपनी पोस्­ट में लिखा है कि इतना खूबसूरत और बड़ा परिवार पाकर मैं और मेरे पति डेन­यिल बेहद खुश हैं। 
 
सनी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा है, "21 जून 2017 को उन्हें पता चला कि कुछ ही समय में उनके परिवार में तीन बच्चे हो जाएंगे। हमने अपनी फैमिली के लिए सोचा और इतने साल के बाद अब हमारा परिवार अब पूरा हो गया है। हमारे बेटे कुछ सप्ताह पहले ही पैदा हुए, लेकिन हमारी आंखों और दिल में कई साल से थे। ईश्वर ने हमारे लिए कुछ स्पेशल प्लान कर रखा था और अब हमें एक बड़ी फैमिली दी है। हम दोनों तीन बच्चों के प्राउड पैरेंट बन चुके हैं।"  गौरतलब है कि हाल ही में सनी और डेनियल ने महाराष्ट्र के लातूर से एक दो साल की बच्ची को गोद लिया था जिसका नाम उन्होंने निशा कौर वेबर रखा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »