27 Apr 2024, 07:17:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रीदेवी की अस्थियां लेकर रामेश्वरम पहुंचे बोनी कपूर, करेंगे विसर्जित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2018 12:13PM | Updated Date: Mar 3 2018 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित करने के लिए शुक्रवार को यहां लाई गईं। सूत्रों ने बताया कि अभिनेत्री के पति बोनी कपूर एक कलश में अस्थियां लेकर यहां आए। अस्थियों को आज शनिवार को रामेश्वरम में समुद्र में विसर्जित किया जाएगा। श्रीदेवी (54) का 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में निधन हो गया था। 
 
अभिनेत्री का पार्थिव शरीर 27 फरवरी को मुम्बई लाया गया था। उनका अंतिम संस्कार 28 फरवरी को मुंबई में किया गया। दुबई के अधिकारियों के अनुसार श्रीदेवी होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूब गई थीं। तमिलनाडु के एक गांव में जन्मीं श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत तमिल फिल्मों से की थी। 
 
अभिनेत्री पत्नी श्रीदेवी के निधन से आहत बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने उनके सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस वक्त उनकी एकमात्र चिंता बेटियों की हिफाजत करना है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें श्री के बिना ही अपनी बेटियों जाह्नवी और खुशी को आगे बढ़ाना है। 
 
बोनी कपूर ने संवाददाताओं से कहा, मेरी एकमात्र चिंता इस वक्त अपनी बेटियों की हिफाजत करना और श्रीदेवी के बिना आगे बढ़ने की राह खोजना है। वह हमारी जिंदगी थी, हमारी ताकत थी और हमारे हमेशा मुस्कुराते रहने की वजह थी, हम उससे बेपनाह मोहब्बत करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »